दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Trilokpuri Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Trilokpuri Assembly seat

Trilokpuri Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट (Trilokpuri Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राजू धींगान ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी किरण वैद्य को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में त्रिलोकपुरी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक राजू धींगान का टिकट काटकर रोहित कुमार महरौलिया को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने किरण वैद्य को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने विजय कुमार पर दांव आजमाया है।


त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट (Trilokpuri Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का त्रिलोकपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Trilokpuri seat) पूर्वी दिल्‍ली का हिस्सा है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र को 1993 में विधानसभा सीट बनाया गया। तब यहां से कांग्रेस के ब्रह्म पाल पहले विधायक चुने गए। उन्‍होंने बीजेपी के राम चरण गुजराती को हराया था। कांग्रेस ने पहले चुनाव से लेकर तीसरे चुनाव तक लगातार जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के राजू धींगान विधायक हैं। राजू इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 178214 है, जिनमें पुरुष मतदाता 98816 और महिला मतदाता 79376 हैं। पिछले चुनाव में 71.71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट


राजू धींगान, आप – 74907
किरण वैद्य, बीजेपी – 45153

हार का अंतर – 29754

त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – रोहित कुमार महरौलिया
BJP – किरण वैद्य
Congress – विजय कुमार

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)