त्रिपुरा-असम सीमा पर सड़क हादसे में 4 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

अगरतला, 14 जनवरी (आईएएनएस)| त्रिपुरा-असम सीमा पर एक बोलेरो जीप और एक दोपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई व सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा पुलिस के अनुसार, असम से सटे चाय बागानों के कुछ लोग दोपहिया ऑटो से अपने घर लौट रहे थे, जब यात्रियों से भरी एक बोलेरो जीप ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों व दो युवा लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार देर शाम को उत्तरी त्रिपुरा-असम सीमा से लगे पिपलागोल में हुआ। यह जगह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 225 किमी उत्तर में है।

असम पुलिस के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचते, इससे पहले ही लोगों ने बोलेरो जीप को आग के हवाले कर दिया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)