त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बेसहारा लड़कियों के लिए दिया 1 माह का वेतन

  • Follow Newsd Hindi On  

अगरतला, 23 अगस्त (आईएएनएस)| त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपना एक महीने का वेतन 29 हजार रुपये बेसहारा बच्चों की देखभाल करने वाले एक संगठन को दान कर दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने लड़कियों की सुविधा के लिए वेतन दान किया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी ने कहा कि बिप्लब देब ने इस महीने की शुरुआत में अपनी पत्नी नीति देब के साथ निराश्रित बच्चों के बीच अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था।


अधिकारी ने कहा, “अपनी बेटी श्रेया के जन्मदिन समारोह के दौरान देब ने इन बेसहारा लड़कियों के कल्याण के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का वादा किया था, जो राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)