CAA प्रोटेस्ट में गिरफ्तार रिटायर्ड IPS दारापुरी के घर पहुंचीं प्रियंका, पुलिस ने रोका तो पैदल ही चल पड़ीं

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: बदायूं मामले पर टिप्पणी के लिए Priyanka Gandhi ने NCW के सदस्य को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नागरिक संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किये गए रिटायर्ड IPS अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने जाने के लिए प्रियंका गांधी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन राजधानी लखनऊ के लोहिया पार्क के सामने रोक लिया। कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है।

इस पर प्रियंका ने आपत्ति जताई कहा कि जिस तरह से पुलिस ने उन्हें रोका उससे हादसा भी हो सकता था। प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से पुल पार किया। प्रियंका स्थापना दिवस समारोह में शाामिल होने के कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किये गए एसआर दारापुरी और पार्टी की पूर्व प्रव्क्ता सदफ जफर से मिलने जा रही थीं। छह बजकर 10 मिनट पर वे एसआर आरापुरी से मिलने इंदिरानगर स्थित उनके आवास पर पहुंच चुकी हैं।


1972 बैच के आईपीएस अफसर रहे एसआर दारापुरी आईजी के पद से रिटायर हुए हैं। रिटायरमेंट के बाद से ही उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखी। यही नहीं उन्होंने दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई भी अलग अलग मंचों से लड़ी। दारापुरी तीन लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने 2009 का चुनाव लखनऊ से, 2014 का चुनाव ऑल इंडिया पीपल फ्रंट पार्टी से रॉबर्ट्सगंज लोकसभा से, फिर 2019 का लोकसभा चुनाव भी इसी पार्टी से लड़ा था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)