उप्र : बदायूं में पूर्व प्रधान व पत्नी घर में मृत पाए गए

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ/बदायूं, 19 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी मंगलवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र पी. सिंह ने बताया, “परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेखूपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान हाजी कौसर (60) और उनकी पत्नी फरजाना (54) के शव उनके घर में बिस्तर से बरामद किए हैं।”

परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया, “दोनों सोमवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। सुबह दोनों के न उठने पर परिजन देखने गए तो दोनों के शव बिस्तर में पड़े पाए गए हैं। मौत की संदिग्धता की परख के लिए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)