उप्र : भाजपा आज करेगी सभी 80 लोकसभा सीटों पर ‘विजय संकल्प सभा’ का आयोजन

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 24 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) रविवार को प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ का आयोजन करेगी। प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा रविवार को ‘विजय संकल्प सभाओं’ का आयोजन करने जा रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री, संगठन के बड़े पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

मनीष ने बताया, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ लखनऊ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्ध नगर, स्मृति ईरानी कानपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी व इटावा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच में विजय संकल्प सभाओं में सरकार के कार्यो की जानकारी देने के साथ भाजपा की विजय का शंखनाद करेंगे।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)