लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)| प्रदेश की राजधानी समेत अन्य इलाकों में मानसून की सुस्ती ने तापमान में गर्मी बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस कारण तापमान में कुछ आद्र्रता बढ़ेगी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी चमक-गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं, तराई वाले कुछ क्षेत्रों तेज बारिश के आसर जताए गए हैं।
मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, बरेली, 26 डिग्री, ललितपुर 25 डिग्री, लखीमपुर 26 डिग्री, कानपुर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।