उप्र में उमसभरी गर्मी का दौर जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ , 27 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बादलों की लुका-छिपी से उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। सुबह से ही तेज धूप है।

गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर मानसून के चलते अभी बारिश के लिए दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।


गुरुवार को अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 36 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 33 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को लखनऊ का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)