UPSC civil services marks 2019: यूपीएससी इस दिन जारी करेगी सिविल सेवा परीक्षा की मार्कशीट? यहां जानिए

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSC will release civil services exam marksheet on this day

UPSC civil services marks 2019: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के मार्क्स अगले महीने जारी करेगी। सिविल सेवा परीक्षा 2019 देने वाले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in  पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, UPSC 7 सितंबर के बाद सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के नंबर जारी करेगी। इससे पहले यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2019 की मार्कशीट 19 अगस्त को जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन अब सिविल सर्विस परीक्षा में उम्मीदवारों के नंबर 7 सितंबर के बाद जारी किए जाएंगे।


मार्क्स देखकर पता चलेगा कि एग्जाम क्रैक करने वाले किस उम्मीदवार के मेन्स और इंटरव्यू में कितने-कितने मार्क्स हैं।  4 अगस्त को परिणाम जारी करते हुए यूपीएससी ने कुल 829 प्रतिभागियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य लोक सेवाओं के लिए सिफारिश की थी।

इस बार चयनित उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं।परीक्षा में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले प्रदीप सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली के जतिन किशोर ने द्वितीय और यूपी के सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है।

UPSC Civil Services Result 2019: मार्क्स ऐसे चेक कर सकेंगे ऑनलाइन


– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाए।

– अब होम पेज पर सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2019 के मार्क्स के लिंक पर क्लिक करना होगा।

– अब सभी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।

– यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।

– उम्मीदवार अपने मार्क्स की कॉपी को डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)