UPSSSC Calendar 2019: 28 जुलाई से शुरू होंगी 5709 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSSSC Calendar 2019: 28 जुलाई से शुरू होंगी 5709 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

‘उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग’ (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 जुलाई से 10 विभागों के 5709 पदों पर भर्ती परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, जो 24 दिसंबर तक चलेंगी।

UPSSSC में अलग- अलग विभागों की परीक्षाएं अलग- अलग दिन आयोजित की जाएंगी। इस शेड्यूल में 10 विभागों के 5709 पदों के साथ 21 विभागों के कनिष्ठ सहायक के 1186 पदों का शेड्यूल भी शामिल है। UPSSSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर इन परीक्षाओं की जानकारी से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है।


यह भी पढ़ें: BPSC Pre Exam 2019: बिहार लोक सेवा आयोग करेगा 434 पदों पर भर्तियां, यहां देखें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

सभी विभागों की परीक्षाओं का शेड्यूल नीचे दिया गया है उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

यूपीएसएसएससी कैलेंडर 2019 (UPSSSC Calendar 2019)

  • सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016 (द्वितीय)-:28 जुलाई
  • गन्ना पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016 (द्वितीय): 31 अगस्त
  • सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक), 2019: 14 और 15 सितंबर
  • होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भेषजिक) (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2019: 25 सितंबर
  • सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016: 6 अक्टूबर
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016:12 अक्टूबर
  • कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2019: 3 नवंबर
  • सम्मिलित जेई एवं उप वास्तुविद (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016 (द्वितीय): 24 नवंबर
  • सम्मिलित जेई, संगणक व फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2018: 8 दिसंबर
  • कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा, 2018: 24 दिसंबर


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)