Uttar Pradesh: BSP के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के बिगड़े बोल, कहा-‘ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा’, देखें Video

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: BSP के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के बिगड़े बोल, कहा-'ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा', देखें Video

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने उत्तर प्रदेश के बलिया में खुले मंच से बेहद अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कोरोना से बचाव को लेकर समाज को गुमराह किया है। बलिया में खुले मंच से भीम राजभर ने कहा कि, ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा। उन्होंने गंगा जल का भी अपमान करते हुए ताड़ी को उससे पवित्र बताया।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित कराया गया था। इसी आयोजन में आए भीम राजभर ने कहा कि, उनके राजभर समाज का मानना ही कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा।


बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने आगे कहा कि, लोग खूब ताड़ी पीते है इसलिए उन्हें कोरोना नहीं होता है। राजभर समाज के लोग अपने बच्चों को ताड़ी पिलाकर ही परवरिश करते हैं। बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी जमकर निनाशा साधा। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग समाज के लोगों को बरगला अपना हित साध रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज के लोगों को सम्मान बसपा में ही मिला है।

भीम राजभर ने आगे कहा कि, बाबा साहेब ने संविधान में हम लोगों को वोट देने का अधिकार दिया है। इसी के कारण हम अपनी पहचान बना पा रहे हैं। बहन मायावती ने हमारे समाज को सबसे ज्यादा सम्मान दिया। सुखदेव राजभर को विधानसभा की सर्वोच्च कुर्सी पर बिठाया। आप सभी वर्ष 2022 में पुन: बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाएं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)