Valmiki Nagar Vidhan Sabha seat, Bihar Election 2020: पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जाई थी ये सीट, जानें चुनावी समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
J&K DDC Elections: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 7वें चरण का मतदान

Valmiki Nagar Assembly seat, Bihar Election 2020:  बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट पश्चिम चंपारण जिले में आती है। इसके साथ ही यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। यहां पर चुनाव ऐसे समय होने जा रहा है जब कोरोना महामारी के संक्रमण से पूरा राज्य प्रभावित है। ऐसे में इस बार विधानसभा का चुनावी समीकरण बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है।


वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट (Valmiki Nagar Assembly Constituency) का इतिहास-

पश्चिम चंपारण में स्थित वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट सीट का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र का निर्माण किया गया था। इस तरह से इस सीट पर महज 2 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं।

2015 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर 2,93,856 मतदाता थे जिसमें 1,84,834 मतदाताओं ने वोट डाले जिसमें 1,78,067 वोट वैलिड पाया गया। इस सीट पर तब कुल 62 फीसदी वोट पड़े थे। चुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 5 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे।

पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के हाथ लगी थी बाजी

इस सीट से पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने 33,580 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के इरशाद को चुनाव में हराया था। धीरेंद्र को कुल वोट का 36.17 फीसदी वोट यानी 66,860 वोट मिले थे। वहीं इरशाद को 33,280 वोट मिले थे।


यहां नोटा के पक्ष में 6,767 वोट पड़े थे। 2015 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड, RJD और कांग्रेस महागठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे थे और यह सीट कांग्रेस को दी गई थी लेकिन उसे हार मिली। जबकि 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के राजेश सिंह ने जीत हासिल की थी, उन्होंने आरजेडी के मुकेश कुमार कुशवाहा को हराया था।

Valmiki Nagar Vidhan Sabha result: साल 2015 के विजेता और उपविजेता की सूची 

Party Candidate Votes %
निर्दलीय Dhirendra Pratap Singh 66,860 36.17
कांग्रेस Irshad Hussain 33,280 18.01
रालोसपा Surendra Prasad 32,855 17.78
एसपी Rajesh Singh 11,472 6.21
बीएसपी Altaf Hussain 11,097 6.00
निर्दलीय Dip Narayan Mahato 8,355 4.52
नोटा 6,767 3.66

Valmiki Nagar Vidhan Sabha result: साल 2010 के विजेता और उपविजेता की सूची 

Party Candidate Votes %
जेडीयू Rajesh Singh 42,289 29.43
आरेजडी Mukesh Kumar Kushwaha 27,618 19.22
बीएसपी Dheerendra Pratap Singh 20,886 14.53
कांग्रेस Irshad Hussain 17,747 12.35
निर्दलीय Deep Narayan Mahato 14,047 9.78
जेपीएस Manoj Kumar Singh 8358 5.82
निर्दलीय Saket Kumar Pathak 4428 3.08
निर्दलीय Ramayan Chaudhary 1647 1.15
निर्दलीय Ram Naresh Sah 1610 1.12
एनसीपी Shashi Bhusan Sahay 1334 0.93
निर्दलीय Pramod Sah 1114 0.78
BJJD Ramashankar Prasad 1042 0.73
निर्दलीय Insad Ali 835 0.58
निर्दलीय Pahawari Yadav 743 0.52

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)