Video: मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम में हाथी से नीचे गिरे योग गुरु रामदेव

  • Follow Newsd Hindi On  
Video: मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम में हाथी से नीचे गिरे योग गुरु रामदेव

मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा अभ्यास के दौरान हाथी से नीचे गिर पड़े। लेकिन इस घटना के दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है जब मथुरा के रमणरेती आश्रम में बाबा संतों को योग अभ्यास सिखा रहे थे।

सोमवार को योग गुरु रामदेव महावन रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में संतों को योग सिखाने गए थे। मंच पर गुरु शरणानंद महाराज ने भी योग किया था।


इसी दौरान एक हाथी पर भी बाबा रामदेव ने योग के आसन किए थे। उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हाथी से नीचे गिर पड़ते हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आती है।

सोमवार को इस आश्रम में बाबा रामदेव ने आसनों से होने वाले लाभों के बारे में संतों को जानकारी दी थी। उन्होंने अनुलोम-विलोम व अन्य योग बताए थे। यहां बाबा ने कहा था कि योग करने से कठिन से कठिन रोग भी गायब हो जाते हैं। लोगों को प्रात: एवं शाम को योग करना चाहिए। वहीं, शरणानंद महाराज ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से लोग योग करते आए हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)