वीर सावरकर का अपमान करना कांग्रेस ने जन्मसिद्ध अधिकार समझ रखा है: स्मृति ईरानी

  • Follow Newsd Hindi On  
वीर सावरकर का अपमान करना कांग्रेस ने जन्मसिद्ध अधिकार समझ रखा है: स्मृति ईरानी ने लोन माफ किया, लोगों ने कहा- हां, हो गया

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवादल की ओर से बांटी गई किताब में वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक रिश्ते का दावा किए जाने पर मचे घमासान के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस ने वीर सावरकर का अपमान करना जन्मसिद्ध अधिकार समझ रखा है।

स्मृति ईरानी ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “क्या उन्हीं लोगों का महिमामंडन होगा, जो गांधी खानदान में जन्मे हैं। उन तमाम लोगों का क्या, जिन्होंने कालापानी की सजा काटी। वीर सावरकर के अपमान के बाद हर मराठी और हर हिंदुस्तानी को कांग्रेस पार्टी को जवाब देना होगा।”


बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल की ओर से कार्यकर्ताओं को बांटी गई ‘वीर सावरकर कितने वीर’ नामक किताब पर हंगामा मचा है। भोपाल में आयोजित हुए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सेवा दल ने कार्यकर्ताओं को यह किताब दी थी, जिसमें महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच कथित समलैंगिक संबंधों का दावा किया गया है। अब भाजपा एक बार फिर से वीर सावरकर के मुद्दे पर हमलावर है।


वीर सावरकर पर कांग्रेस की पुस्तिका से ताजा विवाद

राहुल को शिवसेना की नसीहत, वीर सावरकर का अपमान न करें


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)