विश्व सैन्य खेल : चीन ने मिलिट्री पेंटाथलॉन में 5 स्वर्ण जीते

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| सातवें विश्व सैन्य खेलों में प्रतिस्पर्धा के छठे दिन सैन्य खेल की सब से विशेष इवेंट मिल्रिटी पेंटाथलॉन के अंतिम दो स्वर्ण पदक का निर्णय हुआ। इस बार के मिल्रिटी पेंटाथलॉन में कुल छह स्वर्ण पदक थे। चीनी खिलाड़ियों ने उन में से पांच हासिल किए। 500 मीटर बाधा रिले दौड़ मिल्रिटी पेंटाथलॉन में सब से रोमांचक प्रतिस्पर्धा है। महिलाओं की बाधा रिले दौड़ में चीनी महिला टीम ने शक्तिशाली रूसी टीम को हराकर 1 मिनट 55 सैकेंड 34 के अंक से चैंपियनशिप जीती।

पुरुषों की बाधा दौड़ में चीनी खिलाड़ी फान यूछेन ने 2 मिनट 9 सेकेंड 5 के अंक से इस इवेंट का विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने गोली जैसी बाधाओं को पार किया है।


गौरतलब है कि मिल्रिटी पेंटाथलॉन भी थल सेना पेंटाथलॉन को कहा जाता है। जो अंतर्राष्ट्रीय खेल में सब से रोमांचक, कठोर व चुनौतीपूर्ण इवेंट है। इस में शूटिंग, बाधा दौड़, बाधा तैराकी, बमबारी, ट्रायल दौड़ पांच इवेंट थे।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)