WBBSE West Bengal 10th Madhyamik Result 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस तरह देखें अपने मार्क्स

  • Follow Newsd Hindi On  
MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे

WBBSE West Bengal 10th Madhyamik Result 2020: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है। इस साल दसवीं कक्षा में 86.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और  wbresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में  10.16 लाख विद्यार्थी बैठे थे। दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। नतीजे सुबह 10 बजे जारी किए गए।


पिछले वर्ष डब्ल्यूबीबीएसई (WBBSE) 10वीं में 86.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। सुगाता दास ने 694 मार्क्स के साथ टॉप किया है। पिछले साल 10,50,397 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। ईस्ट मिदनापुर (East Medinipur) का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था।।

इस तरह देखें अपना रिजल्ट-

-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  wbresults.nic.in व wbbse.org है।

-अब रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।


-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।

-रोल नंबर और अन्य जानकारी डालते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।

कोलकाता  92.13 फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। छात्राओं का पास पर्सेंटेज 82.87 फीसदी था जबकि छात्रों का पास पर्सेंटेज 89.97 फीसदी था। जबकि डबल्यूबीसीएचएसई 12वीं में 86.92% स्टूडेंट्स पास हुए। आपको बता दें कि पिछले साल 8,16,243 स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।

500 में से 498 (99.60 फीसदी) नंबर लाकर बीरभूम के सोवन मंडल और कूच बेहार के राजश्री बर्मन ने पहली पोजिशन हासिल की थी। छह छात्रों ने 496 नंबर यानी 99.20 फीसदी नंबर लाकर दूसरी पोजिशन हासिल की थी। छात्राओं का पास पर्सेंटेज 87.44 फीसदी था जबकि छात्रों का पास पर्सेंटेज 85.30 फीसदी था।

पश्चिम बंगाल बोर्ड के साथ ही  सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा। इस ऐलान के साथ ही उन्होंने बच्चों को गुड लक विश किया है।

मानव संसाधव विकास मंत्री ने अपने  ट्वीट में लिखा,  ” डियर बच्चों, माता-पिता और शिक्षक 10वीं क्लास का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। मैं सभी स्टूडेंट्स को गुड लक विश करता हूं।” CBSE ने 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। इसके बाद अब सबकी निगाहें बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट पर टिकी हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)