By-Election Results 2019 LIVE Updates: ममता मैजिक बरकरार, क्लीन स्वीप कर TMC ने भाजपा-कांग्रेस की भी सीटें छीनी

  • Follow Newsd Hindi On  

By-Election Results 2019 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में ममता मैजिक बरकरार है। राज्य में विधानसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल ने कब्जा कर लिया है। कालीगंज विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से करीबी मुकाबले में जीत ली है। TMC उम्मीदवार तपन देब सिन्हा ने कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में 2,414 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस-माकपा गठबंधन इस मुकाबले में अपना असर नहीं दिखा सकी। कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रे के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे थे। वहीं उपचुनाव की दो अन्य सीटें खड़गपुर सदर और करीमपुर पर भी तृणमूल ने बड़ी जीत हासिल की है। दूसरी तरफ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की चंद्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3,267 वोटों से हरा दिया।

पश्चिम बंगाल  की तीन और उत्तराखंड की एक सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की करीमपुर, खड़गपुर सदर और कालीगंज विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष हुआ है। कांग्रेस-माकपा, तृणमूल और बीजेपी के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष देखने दो मिला है। उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।


चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 75.34 फीसदी रहा था। महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद करीमपुर सीट खाली हो गई थी। खड़गपुर सदर के विधायक के भी इस साल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जबकि कालीगंज के कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रे के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा तीन वर्षों के बाद इस उपचुनाव में एक साथ लड़ी हैं।

LIVE Updates:

02:08 PM: पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा की चंद्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3,267 वोटों से हराया


01:10 PM: ममता बनर्जी बोलीं- भाजपा अपने अहंकार का परिणाम भुगत रही है



12:03 PM: करीमपुर सीट पर तृणमूल उम्मीदवार बिमलेंदु सिंह रॉय भाजपा के जयप्रकाश मजूमदार से 28,000 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।


11:50 AM: पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तपन देब सिन्हा ने कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में 2,414 वोटों से जीत दर्ज की।


11:44 AM: बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC ने जीत हासिल कर ली है। यहां तृणमूल उम्मीदवार तपन देब सिन्हा ने भाजपा के कमल चंद्र सरकार को करीबी मुकाबले में हराया। जबकि, कांग्रेस-लेफ्ट उम्मीदवार को तीसरा स्थान मिला। कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रे के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।


11:21 AM: बंगाल की खड़गपुर सदर में तृणमूल प्रत्याशी प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेम चंद्र झा को पीछे छोड़ते हुए करीब 6041 वोटों से बढ़त बना ली है।


11:12 AM: बंगाल की कालियागंज विधानसभा सीट पर भाजपा को अब तक 10347 वोट मिले हैं। टीएमसी दूसरे नंबर पर है।


10:54 AM: चुनाव आयोग की ताजा जानकारी के मुताबिक, बंगाल की करीमपुर विधानसभा सीट से तृणमूल के बिमलेंदु सिंह रॉय भाजपा के जयप्रकाश मजूमदार से 4,200 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।


10:30 AM: ताजा रुझान के मुताबिक, बंगाल की कालीगंज और खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं तृणमूल दूसरे और कांग्रेस तीसरे नबंर पर है। वहीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है।


09:30 AM: उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर मतगणना चल रही है। 12 बजे तक फाइनल नतीजे आ सकते हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से दिवंगत विधायक प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत चुनावी मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने अंजु लुंठी और समाजवादी पार्टी ने मनोज भट्ट को मैदान में उतारा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)