WBJEE Results 2019 : कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें @ wbjeeb.nic.in

  • Follow Newsd Hindi On  
Jharkhand board 12th commerce result to be declared soon today

WBJEE Results 2019: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज दोपहर 1 बजे के बाद WBJEE रिजल्ट की घोषणा कर देगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर में विभिन्न अंडरग्रेजुएट्र कोर्सेस में प्रवेश के लिए WBJEE 26 मई को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी, पेपर 1 सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 से 4 बजे तक रखा गया था।


WBJEE Result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • WBJEE की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आवश्यक जानकारी एंटर कर सकते हैं और सबमिट पर क्लिक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)