बृहस्पति देव का दिन होता है गुरूवार, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

  • Follow Newsd Hindi On  
बृहस्पति देव का दिन होता है गुरूवार, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

हिंदू धर्म में गुरूवार के दिन को बृहस्पति देव का दिन माना गया है। क्योंकि बृहस्पति देव नौ ग्रहों में सबसे भारी माने जाते हैं, इसलिए इस दिन वो काम बिलकुल नहीं करने चाहिए, जिनसे घर या शरीर हल्का होता हो।

पुराणों में बृहस्पति ग्रह को गुरु, धर्म और शिक्षा का कारक माना जाता है। मान्यता है कि इस ग्रह के कमजोर होने पर शिक्षा के क्षेत्र में असफलता मिलती है और धार्मिक कार्यों में रुचि कम होती जाती है। इसलिए ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे गुरु ग्रह का प्रभाव जीवन में कम हो। आइये जानते हैं इस दिन क्या नहीं करना चाहिए।


गुरूवार के दिन क्या करें

  • गुरूवार को भगवान विष्णु और माता पार्वती का दिन भी माना जाता है। इस दिन विष्णु और माता की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और पति- पत्नी के रिश्तों में सुधार आता है।
  • यदि कुवांरी कन्या शुक्ल पक्ष से प्रत्येक 11 गुरुवार तक पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर स्नान करे, तो विवाह शीघ्र होने की संभावना होती है।
  • गुरूवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और सात्विक आहार ग्रहण करें।
  • सुबह और शाम 108 बार “नमः शिवाय” का जाप करें।
  • बृहस्पतिवार की सुबह या शाम को पीले वस्त्र धारण करके पूजन स्थान पर बैठें।
  • बृहस्पति देव को खुश करने के लिए केले के पेड़ की जड़ में हल्दी मिला जल चढ़ाएं और गुड़-चने भी अर्पित करें।

गुरूवार के दिन क्या न करें

  • गुरु ग्रह के प्रभाव को बनाये रखने के लिए गुरूवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है कि महिलाएं अगर इस दिन बाल धोएं तो संतान और पति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • गुरूवार के दिन नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे पूरे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिन नाखून और बाल काटने से बचना चाहिए।
  • आज के दिन घर साफ़ करने, घर का कूड़ा निकालने या कपड़े धोने से ईशान कोण का प्रभाव भी कम होता है। ईशान कोण का सीधा संबंध गुरु ग्रह से होता है। इसे परिवार के छोटे बच्चो से संबंधित माना जाता है। इस दिन साफ- सफाई करने से बच्चे प्रभावित होते हैं। उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर इसका असर दिखता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)