जारी हुई दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट, भारत के 15 शहर हैं टॉप पर

  • Follow Newsd Hindi On  
जारी हुई दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट, भारत के 15 शहर हैं टॉप पर

गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गर्मी का प्रकोप पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। लेकिन गर्मी की सबसे ज़्यादा मार भारत में पड़ रही है। हाल ही में चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आयी है।

शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म शहरों की रिपोर्ट जारी की गयी,  जिसमें चौकाने वाली बात यह है कि दुनिया के सबसे सबसे गर्म 15 शहर भारत के हैं, यानी कि गर्मी के मामले में भारत के शहर टॉप पर हैं।


बता दें कि, एल डोरैडो नाम की मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट ने दुनियाभर के गर्म इलाकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में जो दुनिया के टॉप 15 सबसे गर्म शहर हैं, वो सभी मध्य भारत या उसके आस- पास के हैं। यह रिपोर्ट शुक्रवार 26 अप्रैल को 7.30 बजे के तापमान के तापमान के आधार पर बनाई गयी है।

कौन से शहर हैं शामिल?

एल डोरैडो द्वारा जारी की गयी लिस्ट में मध्य प्रदेश का खरगोन शहर टॉप पर है। खरगोन का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था। लिस्ट में शामिल 15 शहरों में से 9 महाराष्ट्र, 3 मध्य प्रदेश, दो उत्तर प्रदेश और एक तेलंगाना के हैं। इस लिस्ट में नागपुर दुनिया के गर्म शहरों में 9वें स्थान पर है, जहाँ का तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने भी माना कि नागपुर में शुक्रवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन था।


लिस्ट में 45 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ, 45.4 डिग्री के साथ अमरावती, 45.8 डिग्री के साथ ब्रह्मपुरी, 45.6 डिग्री के साथ चंद्रपुर और 45.7 डिग्री के साथ वर्धा भी शामिल हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मौजूद वाइल्ड लाइफ के लिए बने एक एनजीओ (NGO) ने बताया कि, बढ़ती गर्मी का असर पक्षियों पर भी पड़ रहा है। एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार, वहां अबतक 9 पक्षियों की मौत हो चुकी है। एनजीओ के अध्यक्ष दिनेश की मानें तो, चंद्रपुर में गर्मी बढ़ने की मुख्य वजह वहां मौजूद कोयल की खदान, पावर प्लांट्स और अन्य औद्योगिक इकाइयां हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)