Yash Birthday: KGF स्टार यश के पिता आज भी चलाते हैं बस, बचपन की ज़िद ने बनाया उन्हें सुपरस्टार

  • Follow Newsd Hindi On  
Yash Birthday: KGF स्टार यश के पिता आज भी चलाते हैं बस, बचपन की ज़िद ने बनाया उन्हें सुपरस्टार

साल 2018 वो समय था जब लोग एक नए सुपरस्टार के दीवाने हो रहे थे। लोगों को ये ऐहसास होने लगा था कि कोई है जो फिल्मों के दुनिया के तमाम सुपरस्टार्स को टक्कर दे सकता है। उस सुपरस्टार का नाम है यश (Yash)। यश सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही नहीं बल्कि हिन्दी फिल्मों में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। बाहुबली (Bahubali) के बाद शायद केजीएफ (KGF) ही वो भारतीय फिल्म है जिसके दिवानगी हद से बढ़ कर है।

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था। आज भले ही दुनिया उन्हें यश के नाम से जानती है लेकिन उनका असल नाम नविन कुमार गौड़ा है। मैसूर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यश बंगलौर आ गए थे। यहां आने के बाद यश ने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए जल्द ही प्रसिद्ध नाटककार बीवी कारानाथ के लोकप्रिय बेनका थियेटर मंडली से जुड़ गए। इनके पिता अरुण कुमार कर्नाटका स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बंगलोर में बीएमटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस ड्राइवर है। आप को यह जानकर हैरानी होगी कि वो आज भी यही काम करते हैं।


एक बार बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने कहा था,” मैं यह जानकर हैरान रह गया था कि यश के पिता एक बस ड्राइवर हैं। मुझे पता चला है कि उसके पिता आज भी बस ड्राइवर हैं। मेरे लिए किसी भी हीरो से बढ़कर यश के पिता एक असल हीरो हैं।”

दुनिया आज यश को एक सुपरस्टार के रूप में देखती है। लेकिन यश का यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था। यश को बचपन से ही हीरो बनने का शौक था। शुरू में उनके परिवार वाले भी उनके इस सपने के खिलाफ थे। लेकिन ये उनकी मेहनत, जिंद और लगन का नतीजा है कि आज वो पुरी दुनिया में जाने जाते हैं। सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले यश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी।

यश ने नंदा गोकुला नाम के टीवी सीरियल से शुरूआत की थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। मुख्य किरदार में उनको पहली बार साल 2007 में कन्नड़ की एक फिल्म ‘जामबाड़ा हुदगी’ में देखा गया था। आज यानी 8 जनवरी के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म केजीएफ 2 का टीजर (KGF: Chapter 2 Teaser) रिलीज किया गया है।


यश ने एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की है उनके दो बच्चे भी हैं। यश और राधिका पहली बार सीरियल नंदा गोकुल के सेट पर मिले थे। यश और राधिका मिलकर यशो मार्ग फाउंडेशन नाम की एक संस्था भी चलाते हैं, जो जरुरतमंद लोगों की मदद करता है। केजीएफ को देश के हर हिस्से में अपार सफलता मिली थी। इस फिल्म के बाद यश पहले कन्नड़ एक्टर बने जिनकी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया। केजीएफ 2 के इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)