14 फरवरी का इतिहास: भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 1952 में जन्‍म

  • Follow Newsd Hindi On  
14 फरवरी का इतिहास: भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 1952 में जन्‍म

14 February History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 14 February

  • 1537: गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बच कर भागने के दौरान डूबने से मौत।
  • 1556: पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में 13 वर्ष उम्र में अकबर का राजाभिषेक हुआ।
  • 1881: भारत के पहले होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कोलकाता में हुईं।
  • 1924: न्यूयॉर्क में आइबीएम की स्थापना हुई।
  • 1945: पेरू, चिली, पराग्वे और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
  • 1979: काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की उग्रवादियों द्वारा हत्या।
  • 1989: भोपाल गैस कांड की जिम्‍मेदार यूनियन कार्बाइड सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई।
  • 1993: भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया
  • 2005: दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को एक्टिवेट किया गया।

Person born on 14 February

  • 1483: मुग़ल साम्राज्य के सम्राट बाबर का जन्म।
  • 1885: प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक सैयद जफरुल हसन का जन्म।
  • 1933: खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्‍म।
  • 1952: पूर्व विदेश मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता सुषमा स्वराज का जन्‍म।
  • 1962: भारतीय अभिनेत्री सकीना जाफ़री का जन्‍म।

Person died on 14 February

  • 1964: भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन।
  • 2005: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र का निधन।
  • 2017: जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)