14 अक्टूबर का इतिहास- नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने मार्टिन लूथर किंग जूनियर

  • Follow Newsd Hindi On  
14 अक्टूबर का इतिहास- नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने मार्टिन लूथर किंग जूनियर

14 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1882 : ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • 1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।
  • 1956 : दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डा. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया
  • 1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
  • 1981: होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1994 : प्रख्यात उपन्यासकार और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने मार डाला
  • 1994: फलस्तीन के नेता यासर अराफात को इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 1999: परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
  • 2010: राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
  • 2012 : नाइजीरिया के कदुना राज्य की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या।

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1884:भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म हुआ।
  • 1931: भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ।
  • 1981: भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1240 : भारत की पहली महिला शासक रजिया सुलतान का निधन।

13 अक्टूबर का इतिहास- सूफी संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फतेह अली खां का 1948 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)