23 अगस्त का इतिहास- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में एकजुट होने की घोषणा की

  • Follow Newsd Hindi On  
23 अगस्त का इतिहास- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में एकजुट होने की घोषणा की

23 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 23 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

23 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1456 में जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापाखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
  • 1839 में ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
  • 1914 में जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
  • 1939 में तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1947 में वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
  • 1990 में पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
  • 1990 में आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
  • 2007 में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
  • 2011 में चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।

23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1872 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ था।
  • 1875 में स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म हुआ।
  • 1923 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ था।
  • 1944 में प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म हुआ था।

23 अगस्त को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)