30 जुलाई का इतिहास- देश की पहली महिला चिकित्सक और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी रेड्डी का 1886 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
30 जुलाई का इतिहास- देश की पहली महिला चिकित्सक और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी रेड्डी का 1886 में जन्मकित्सक और पहली महिला विधायक मुत्तूलक्ष्मी रेड्डी का 1886 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 30 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाए


  • माल्दन द्वीप की खोज 1825 को हुई।
  • अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार 1836 में प्रकाशित हुआ।
  • राइट भाईयों ने 1909 में सेना के लिए पहला विमान बनाया था।
  • एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण 1930 को हुआ।
  • अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत 1932 में हुई।
  • एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना 1957 में हुई।
  • फुटबॉल का विश्वकप 1930 में शुरू हुआ था और इंग्लैंड ने इसे 1966 में पहली बार जीता।
  • कनाडा ने 2002 में अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • चीनी वैज्ञानिकों ने 2007 में झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • सायना नेहवाल (बैडमिंटन) को 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न तथा सुनील छेत्री (फुटबॉल), झूलन गोस्वामी (क्रिकेट), राजीव तोमर (कुश्ती), संदीप सिंह (हॉकी) सहित 15 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण 2012 में 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।

30 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण सम्मानित मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म 1886 को हुआ था।
  • 30 जुलाई 1923 को गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म हुआ था। वह 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
  • हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म 1947 में हुआ।

30 जुलाई को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)