लॉकडाउन में नहीं मिला कोई साधन, 450 KM पैदल चलकर पुलिस के इस जवान ने निभाई ड्यूटी

  • Follow Newsd Hindi On  
लॉकडाउन में नहीं मिला कोई साधन, 450 KM पैदल चलकर पुलिस के इस जवान ने निभाई ड्यूटी

आपने ऐसी कई हैरत में डालने वाली खबर पढ़ी या सुनी होंगी कि किसी व्यक्ति ने साइकिल से 500 किलो मीटर की यात्रा की या किसी ने पहाड़ पर चढ़कर एक अनोखा काम किया है। ऐसी आज आपको हैरत में डालनी वाली खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी ने पैदल इटावा से मध्यप्रदेश के राजगढ़ तक 450 किलो मीटर का लंबा सफर तय किया है। पुलिसकर्मी ने यह किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि अपनी ड्यूटी के लिए यह पैदल सफर तय किया है। इसके पुलिस स्टाफ ने उनकी हौसला अफजाई की।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ के थाना पचोर में पोस्टेड आरक्षक दिग्विजय शर्मा 16 मार्च को अपनी स्नातक परीक्षा देने के लिए अपने घर इटावा गए थे। छुट्टी के दौरान लॉक डाउन होने से परीक्षाएं स्थगित होने के कारण उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। लेकिन लॉकडाउन के बीच उनके सामने एक बड़ी समस्या थी। आरक्षक दिग्विजय शर्मा ने बिना कुछ सोचे इटावा (उत्तर प्रदेश) से थाना पचोर के लिए निकल पड़े।


खबरों के मुताबिक, जहां लॉक डाउन होने से उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा तो कई बार लिफ्ट का सहारा भी मिला। लॉक डाउन के कारण रास्ते में कहीं भी भोजन आदि की व्यवस्था ना मिलने से दिग्विजय को भूखा ही रहना पड़ा, लेकिन दिग्विजय शर्मा ने हार नहीं मानी और 28 तारीख को आखिरकार राजगढ़ पहुंचे। इतना पैदल चलने के कारण दिग्विजय के पैरो में सूजन थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)