नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: मां के लिए दवा लेने गई युवती से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से  समाज को कलंकित करने वाली एक खबर आई है। यहां पर एक किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरस इस वीडियो को पीड़िता के जानने वालो ने देखा, जिसके बाद किशोरी से पूछताछ पर घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, ये घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। उसकी नाबालिग भांजी कई साल से उसके ही घर रह रही थी। 18 मार्च को जब नाबालिग भांजी खेत पर चारा लेने गई थी। वहां गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया।


दोनों ने उसकी वीडियो भी बनाई। घर बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। बदनामी के डर से किशोरी खामोश हो गई तथा परिजनों को जानकारी नहीं दी। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो परिजनों के सामने आई तो किशोरी से पूछताछ में घटनाक्रम के बारे में पता चला।

गांव की पंचायत को भी दी घटना की जानकारी लेकिन नहीं हुआ फैसला

सबसे पहले फैसले के लिए दुष्कर्म की जानकारी पंचायत को दी। लेकिन समझौता नहीं हो पाया। जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने बलात्कार के आरोपियों की पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शानू और माजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। और आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


लॉकडाउन में नहीं मिला कोई साधन, 450 KM पैदल चलकर पुलिस के इस जवान ने निभाई ड्यूटी


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)