UPSC परीक्षा-2019 में प्रतिभा वर्मा ने महिला वर्ग में किया टॉप, शीर्ष-25 में 8 महिलाओं ने बनाई जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSC परीक्षा 2019 में प्रतिभा वर्मा ने महिला वर्ग में किया टॉप, शीर्ष-25 में 8 महिलाओं ने बनाई जगह

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट (Civil Services Exam 2019 Result) जारी कर दिया है। फाइनल रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सितंबर, 2019 में आयोजित हुई लिखित परीक्षा और फरवरी-अगस्त, 2020 में हुए इंटरव्यू के आधार पर आयोग ने मेरिट लिस्ट जारी की है। सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा हैं। वहीं इस बार टॉप-25 में 8 महिला अभ्यर्थी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

रैंक       नाम

3         प्रतिभा वर्मा
6         विशाखा यादव
10      संजिता मोहपात्रा
11      नूपुर गोयल
15      भोंसले नेहा प्रकाश
16       गुंजन सिंह
17       स्वाति शर्मा
20       नेहा बनर्जी


UPSC Civil Services Final Result ऐसे करें चेक

-उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Result Link
-एक पीडीएफ ओपन होगी।
-अब इसमें रोल नंबर और नाम चेक करें।

परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवार सफल हुए हैं। कुल 180 सफल उम्मीदारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) काडर मिलेगा। 150 सफल अभ्यर्थियों को भारतीय पुलिस सेवा में भेजा जाएगा। श्रेणी के हिसाब से सफल उम्मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है..

जनरल- 304
EWS- 78
OBC- 251
SC- 129
ST- 67


आपको बता दें कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए। इसके लिए आयोग ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू में आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया। कोविड-19 के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला किया गया थी।

इस बार ‘राहुल मोदी’ को भी सिविल सेवा परीक्षा में मिली कामयाबी, मिली 420वीं रैंक

हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

इंदौर में पेट्रोल पंप पर काम करते थे पिता, बेटा बनेगा IAS; बिहार के गोपालगंज में है घर

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।


UPSC Civil Services Toppers list 2019: UPSC ने घोषित किया सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)