Bank Holidays October 2019: अक्टूबर में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Bank Holidays in March 2020: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, इस महीने होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली

Bank Holidays in October 2019: महानवमी, दशहरा, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों से सजे अक्टूबर महीने में अगर छुट्टीयों का मजा लेना है तो बैंक हॉलेडे पर नजर बनाये रखें। दरअसल अक्टूबर में काफी दिन (11) बैंक बंद रहेंगे। इसलिए जितना जल्दी हो सके पैसे से जुड़े सारे कामकाज निपटा लें। इसके अलावा त्योहारों पर खर्च के लिए भी पहले से पैसा तैयार रखें। अक्टूबर में रामनवमी, दशहरा, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहार होने के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 12 और 13 अक्तूबर को दूसरा शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।

बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays in October 2019)

  • 2 अक्टूबर (बुधवार)- गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अक्टूबर (शनिवार)- महासप्तमी के दिन ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और सिक्कीम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक छुट्टी।
  • 7 अक्टूबर (सोमवार) – महानवमी के कारण पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्कीम, पुद्दुचेरी, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, केरल, कर्नाटक, झारखंड, बिहार और असम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 अक्टूबर (मंगलवार)- दशहरे के कारण मणिपुर और पुद्दुचेरी को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर– महीने का दूसरे हफ्ते के शनिवार पर बैंक बंद रहते हैं।
  • 13 अक्टूबर– रविवार- साप्ताहिक छुट्टी।
  • 15 अक्टूबर (मंगलवार)- श्री गुरू राम दास जी के प्रकाश गुरुपुरब के कारण पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर (शनिवार) – इस दिन lhabab duchen के कारण  सिक्कीम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक छुट्टी।
  • 26 अक्टूबर (शनिवार) – चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, पुद्दुचेरी और कर्नाटक में दीपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक छुट्टी।
  • 28 अक्टूबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर (मंगलवार)- भैया दूज के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्कीम, राजस्थान और गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर (गुरुवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

महीने के आखिर में भी लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से 26 अक्टूबर को बैंक में कामकाज बंद रहेगा। इस साल दिवाली भी रविवार को है। 27 अक्टूबर रविवार और दिवाली होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्टूबर को भैया दूज के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।



अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)