6 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: झारखंड: लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा और आजसू

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:



09:30 AM: महाराष्ट्र अगर राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ा तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं: संजय राउत

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मेंं जारी सत्ता संघर्ष में कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगता है तो उसके लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं होगी।


08:41 AM: झारखंड: लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा और आजसू


झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान हो चुका है। वहीं भाजपा इस चुनाव लोजपा और आजसू के साथ मैदान में उतरेगी।


08:33 AM: पुलिस और वकीलों के मामले पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

राजधानी दिल्ली में पुलिस बनाम वकीलों की लड़ाई पिछले चार दिन से जारी है। शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत हुई तो मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवान इंसाफ मांगने के लिए सड़क पर उतर आए। अब आज इस मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, इस मामले में अदालत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)