24 नवंबर का इतिहास- प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का 1944 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
24 नवंबर का इतिहास- प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का 1944 में जन्म

24 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 24 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

24 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1859: चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन।
  • 1926: प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
  • 1963: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
  • 1988: दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
  • 1992: चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
  • 1999: एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
  • 2001: नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
  • 2006: पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
  • 2007: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ 8 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
  • 2008: मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1881: स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का जन्म।
  • 1929: भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, UP और MP के भूतपूर्व राज्यपाल मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी का जन्म।
  • 1936: असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का जन्म।
  • 1944: प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म।

24 नवंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)