BCCI Annual Player Contracts List Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। बीसीसीआई ने गुरुवार को खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, जिसमें एमएस धोनी (MS Dhoni) को किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं मिली है। धोनी को पिछले साल ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इस साल विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ही बोर्ड ने ए प्लस ग्रेड में रखा गया है। पिछले साल भी ये तीनों खिलाड़ी ए प्लस ग्रेड में थे।
The BCCI announces the Annual Player Contracts for Team India (Senior Men) for the period from October 2019 to September 2020.
Saini, Mayank, Shreyas, Washington and Deepak Chahar get annual player contracts.
More details here – https://t.co/84iIn1vs9B #TeamIndia pic.twitter.com/S6ZPq7FBt1
— BCCI (@BCCI) January 16, 2020
बता दें कि विश्वकप से बाहर होने के बाद से धोनी लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। BCCI के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि धोनी के लिए राष्ट्रीय टीम में खेलने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है।
2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नए चेहरे, 2 खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन
बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान किया। इस साल बोर्ड ने 27 खिलाड़ियों से करार किया है। बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।
ICC Awards 2019: रोहित शर्मा चुने गए साल के सर्वश्रेष्ठ ODI क्रिकेटर, कोहली को मिला खास अवॉर्ड
मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है। वहीं रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है।
A+ ग्रेड में तीन खिलाड़ी
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
विराट कोहली | A+ | A+ | 7 करोड़ |
रोहित शर्मा | A+ | A+ | 7 करोड़ |
जसप्रीत बुमराह | A+ | A+ | 7 करोड़ |
A ग्रेड में 11 खिलाड़ी
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
रविचंद्रन अश्विन | A | A | 5 करोड़ |
रविंद्र जडेजा | A | A | 5 करोड़ |
भुवनेश्वर कुमार | A | A | 5 करोड़ |
चतेश्वर पुजारा | A | A | 5 करोड़ |
अजिंक्य रहाणे | A | A | 5 करोड़ |
केएल राहुल | A | B | 5 करोड़ |
शिखर धवन | A | A | 5 करोड़ |
मोहम्मद शमी | A | A | 5 करोड़ |
इशांत शर्मा | A | A | 5 करोड़ |
कुलदीप यादव | A | A | 5 करोड़ |
ऋषभ पंत | A | A | 5 करोड़ |
B ग्रेड में 5 खिलाड़ी
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
ऋद्धिमान साहा | B | C | 3 करोड़ |
उमेश यादव | B | B | 3 करोड़ |
युजवेंद्र चहल | B | B | 3 करोड़ |
हार्दिक पंड्या | B | B | 3 करोड़ |
मयंक अग्रवाल | B | – | 3 करोड़ |
C ग्रेड में 8 खिलाड़ी
प्लेयर | 2020 में ग्रेड | 2019 में ग्रेड | सालाना कॉन्ट्रैक्ट |
केदार जाधव | C | C | 1 करोड़ |
नवदीप सैनी | C | – | 1 करोड़ |
दीपर चाहर | C | – | 1 करोड़ |
मनीष पांडे | C | C | 1 करोड़ |
हनुमा विहारी | C | C | 1 करोड़ |
शार्दुल ठाकुर |
C | – | 1 करोड़ |
श्रेयस अय्यर | C | – | 1 करोड़ |
वॉशिंगटन सुंदर | C | – | 1 करोड़ |