बिहार: अंतरजातीय प्रेम विवाह में लड़के के चाचा की गोली मारकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
Maharashtra: 3 बहनों की रहस्यमय तरीके से फूड पॉइजनिंग से मौत

बेगूसराय | बिहार में अंतरजातीय विवाह करने के मामले में वर पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में कथित तौर पर अंतरजातीय विवाह करने के चलते लड़की के परिजनों ने लड़के के चाचा को गोली मार दी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नयागांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले अभिनंदन कुमार गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह कर यहां से चला गया। इससे नाराज होकर लड़की के घरवाले लड़के के परिजनों को लगातार हत्या करने की धमकी दे रहे थे।”


उन्होंने आगे कहा, “आरोप है कि बुधवार रात लड़की के पिता प्रमोद झा और उसके चचेरा भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़के के चाचा रवि यादव को उनके घर के पास ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।”

नयागांव के थाना प्रभारी यशोदानंद पांडेय ने आईएएनएस से कहा, “गुरुवार को सूचना प्राप्त होने पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया।”

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मृतक के पिता के बयान पर नयागांव थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)