दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: शकूर बस्ती विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Shakur Basti Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: शकूर बस्ती विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Shakur Basti Assembly seat

Shakur Basti Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। शकूर बस्ती विधानसभा सीट (Shakur Basti Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट उत्तरी पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्येंदर जैन ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी एस सी वत्स को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर मौजूदा विधायक सत्येंदर जैन को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने एस सी वत्स को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने देव राज अरोड़ा पर दांव आजमाया है।


शकूर बस्ती विधानसभा सीट (Shakur Basti Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का शकूर बस्ती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Shakur Basti seat) के अंतर्गत पश्चिम विहार, पीतमपुरा, ऋषि नगर, संत नगर जैसे इलाके आते हैं। यह क्षेत्र दीपाली, सरस्वती विहार से पश्चिम विहार तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड आते हैं।

शकूर बस्ती सीट (Shakur Basti seat) 1972 में विधानसभा क्षेत्र घोषित की गई थी। तब यहां से कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के श्रीचंद ने भारतीय जनसंघ के नेता बनारसी दास को हराया और विधायक बने। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता सत्‍येंद्र कुमार जैन विधायक हैं। वह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस यहां से 3 बार, भाजपा और आप 2-2 बार चुनाव जीत चुकी है। वहीं, जनता पार्टी और कम्युनिस्‍ट पार्टी ने एक एक बार यह सीट अपने नाम की है। यहां से सबसे ज्‍यादा 5 बार भाजपा दूसरे स्‍थान पर रही है।

शकूर बस्ती विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 147262 है, जिनमें पुरुष मतदाता 75935 और महिला मतदाता 71326 हैं। पिछले चुनाव में 71.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


शकूर बस्ती विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

सत्येंदर जैन, आप – 51530
एस सी वत्स, बीजेपी – 48397

हार का अंतर – 3133

शकूर बस्ती विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – सत्येंदर जैन
BJP – एस सी वत्स
Congress – देव राज अरोड़ा

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

Delhi Elections 2020: 57 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)