झारखंड: चाईबासा नरसंहार की वजह से टला राज्य कैबिनेट विस्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, झामुमो से 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम में सात ग्रामीणों की हत्या के बाद बदले हुए हालात में अपने मंत्रिमंडल विस्तार को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने गुरुवार (23 जनवरी) शाम राज्यपाल से मुलाकात कर शपथ ग्रहण के लिए उन्होंने नई तिथि तय करने का आग्रह किया जिसके बाद राज्यपाल ने नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण टाल दिया है।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए फिलहाल नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम में सात ग्रामीणों के नरसंहार से व्यथित होकर अपने मंत्रिमंडल विस्तार को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है।या है। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्यपाल ने नए मंत्रियों के शपथग्रहण के लिए कोई नई तिथि नहीं निर्धारित की है क्योंकि शपथग्रहण के लिए नयी तिथि का मुख्यमंत्री को ही नए सिरे से आग्रह करना होगा।


इससे पहले इस बात की संभावना थी की शुक्रवार 24 जनवरी को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

29 दिसंबर को हुआ था शपथ ग्रहण

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री और उनके साथ कांग्रेस के दो एवं राजद के एक विधायक ने मोराबादी मैदान में 29 दिसंबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण किया था।


झारखंड: लोहरदगा में CAA समर्थित रैली में बवाल के बाद हिंसा, पुलिस के वाहन फूंके, कर्फ्यू लागू


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)