दिल्ली फतह के बाद AAP के हौसले बुलंद- पार्टी ने लांच किया राष्ट्र निर्माण के लिए कैंपेन

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली फतह के बाद AAP के हौसले बुलंद- पार्टी ने लांच किया राष्ट्र निर्माण के लिए कैंपेन

दिल्ली चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली की सत्ता में तीसरी बार वापसी करने जा रही पार्टी के हौसले भी बुलंद दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपना दायरा बढ़ाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली पार्टी दफ्तर पर मंगलवार को नया पोस्टर लगा है। इस पोस्टर में लिखा है- राष्ट्र निर्माण के लिए AAP से जुड़े, जुड़ने के लिए मिस कॉल नंबर भी जारी किया गया है।

इस तरह वोटिंग के दौरान ही आप के कैंपेन शुरू करने से ये साफ हो गया है कि पार्टी अब राष्ट्र निर्माण को बड़ा मुद्दा बनाएगी। चुनाव जीतने के बाद सरकार पूरे देश में बड़ी मुहिम की शुरुआत करेगी।


माना जा रहा है कि भाजपा के नक्शेकदम पर चलते हुए आप अब राष्ट्र निर्माण को बड़ा मुद्दा बनाएगी और इसके लिए सरकार बनने के बाद बड़ी मुहिम की शुरुआत करेगी।


दिल्ली के लोगों ने बता दिया, अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं कट्टर देशभक्त- संजय सिंह

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)