Vikas Dubey Arrested: विकास दुबे के उज्जैन में पकड़े जाने की खबर, अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी

  • Follow Newsd Hindi On  
Hansal Mehta to direct web series on gangster Vikas Dubey

Vikas Dubey Arrested: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) उज्जैन में पकड़ लिया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि विकास उज्जैन (Ujjain) के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया था। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) की सुरक्षा एजेंसी के गार्ड ने उसे पकड़ा। एसपी मनोज सिंह स्वयं पहुंचे और एक वाहन में डाल कर ले गए।

 


एक खबर के मुताबिक एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को डीजीपी ने इस बारे में जानकारी दी है। शिवराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भी बात की है। फिलहाल पुलिस विकास दुबे को महाकाल थाने से किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। जिस जगह के बारे में किसी को मालूम नहीं है।

विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी  गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)