4 सितंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 2 october: इस राशि के लोग नए काम में लगाएं पैसा, देखें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 04 September, 2020: आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन शुक्रवार है। द्वितीया तिथि दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। द्वितीया तिथि का श्राद्ध है। सूर्योदय से दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक राज योग रहेगा। आज 4 सितंबर के दिन मेष, वृषभ, सिंह, कर्क,राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

1- मेष राशि 


नौकरी में हो सकता है कि कुछ विपरीत दिख हो लेकिन होगा आपके पक्ष में। आज के दिन आपके हर छोटे से छोटे कार्यों को सराहा जाएगा, साथ ही आप में ऊर्जा बनी रहेगी।

2- वृष राशि 

आज के दिन अधिक आलस्य आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी कम्पनी से जॉब ऑफर आ सकती है।आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।


3- मिथुन राशि 

आज धैर्य के साथ काम करिए। गणेश जी की वंदना करते रहें। किसी भी प्रकार का परिणाम आपको नहीं मिलेगा। मेहनत करते रहने से आपका भविष्य बहुत सही रहेगा।

4- कर्क राशि 

आज के दिन आपकी व्‍यवसायिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। भगवान शिव की अराधना करें। पारिवारिक जीवन आपका बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

5- सिंह राशि 

आज के दिन आपको जीवन सफल प्रतीत होगा। आज का दिन पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के लोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं।

6- कन्या राशि 

आज के दिन अपने मन को सम्‍भालिए। अभी कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम और व्‍यापार की स्थिति चलती रहेगी। आपकी ज्ञान की क्षमता बढ़ेगी।

7- तुला राशि

भावनाओं में आकर किसी तरह का कोई निर्णय न लें। इसलिए अति भावुकता से बचें। अपने अधूरे कार्य पूर्ण करने के बाद आप संतुष्टि प्राप्त करेंगे. आपके मन में खुशी बनी रहेगी।

8- वृश्चिक राशि 

बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। कोई नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आपके मन में भावुकता ज़्यादा रहेगी। भविष्य को लेकर तनाव रहने से मन में असमंजस की स्थिति बनेगी। मानसिक संतुलन बनाने का प्रयास करें।

9- धनु राशि 

किसी बात को लेकर क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। कार्यों में किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके मन में अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। आप में से कई लोग अपनी आत्मशक्ति के द्वारा आगे बढ़ेंगे।

10- मकर राशि 

आपके जीवन में आज के दिन प्रेम बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत मधुर रहेंगे। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन मीठी भाषा का प्रयोग आपके संबंधों को मजबूती देगा।

11- कुंभ  राशि 

आज के दिन जीवन में असंतुष्टि का भाव बना रहेगा। आपका मन कहीं दूर चले जाने के लिए प्रेरित करेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें।

12- मीन राशि 

आज के दिन आपके साथ किसी सहयोगी द्वारा विश्वासघात भी हो सकता है। काम के सिलसिले में बाहर जाने का प्लान बन सकता है। इस दौरान जीवन साथी से बहस हो सकती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)