UP Panchayat Election: 25 दिसम्बर को खत्म हो जाएगा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, जाने कब तक होगा चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Results 2020: ये है 243 विधानसभा सीटों के विजेताओं की पूरी लिस्ट, यहां देखें

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद यानी 25 दिसम्बर को प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद यह प्रधान ग्राम पंचायतों को संचालित करने के लिए वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों से वंचित हो जाएंगे। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) को ग्राम पंचायत के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार दे दिए जाएंगे। उनके साथ पंचायत सचिव सहयोग करेंगे।

25 दिसम्बर के बाद मौजूदा प्रधान कार्यकाल खत्म होने के बाद गांव का एक सामान्य नागरिक ही रह जाएगा। कानूनी तौर पर उसके पास कोई अधिकार नहीं रह जाएगा।


मार्च में हो सकता है चुनाव: UP Panchayat Chunav

पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। 31 मार्च से पहले पंचायत चुनाव हो सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। अभी तक चुनाव की तारीख सामने नहीं आयी है।

इस बार एक साथ होंगे ग्राम पंचायत के चारों चुनाव

इस बार प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। पिछली बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ हुए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग से हुए थे।

इस बार समय बचाने के लिए चारों पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। सूत्राें के अनुसार इस बार चुनाव चार चरण में हो सकता है। कोशिश है कि 31 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। पंचायतराज विभाग की अभी तक की तैयारियों के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)