दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल जल्द खुलेगा

  • Follow Newsd Hindi On  

 हांगकांग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| हांगकांग से मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने वाला पुल आखिरकार इस हफ्ते यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह सबसे लंबा समुद्री पुल है।

 निर्माण शुरू होने के नौ साल बाद इसे खोला जा रहा है। इस पुल के निर्माण पर 20 अरब डॉलर की लागत आई है।


सीएनएन की सोमवार की रपट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मंगलवार को झुहाई में होने वाले समारोह में भाग लेने की उम्मीद है। इस समारोह में हांगकांग व मकाउ के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस 55 किमी लंबे पुल का उद्घाटन 2016 में होना था, लेकिन इसे इस साल खोला जा रहा है।

यह चीन के ग्रेटर बे एरिया योजना का एक प्रमुख भाग है। ग्रेटर बे एरिया दक्षिण चीन का करीब 56,500 वर्गकिमी क्षेत्र कवर करता है, इस क्षेत्र में 6.8 करोड़ लोग रहते हैं और इसमें हांगकांग व मकाउ सहित करीब 11 शहर शामिल हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)