राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी प्रसाद विरोधियों पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया का तो पहले से इस्तेमाल करते थे, परंतु इस लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं।
राबड़ी अपने खास अंदाज में विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रसोई गैस की कीमत बढ़ाने और उज्जवला योजना को लेकर निशाना साधा और कहा कि “गरीब के आह बेकार ना जाई, अबकी बार इनका के मजा चखाई।”
राबड़ी ने भोजपुरी भाषा में ट्वीट किया, “ई हवा-हवाई सरकार गरीब के गैस के कनेक्शन दे के आपन पीठ थपथपलईस बाकी दुबारा गैस भरवावे के कौनो इंतजाम नईखे कईलस और कोढ में खाज के काम करता। गैस के 1100 रुपया दाम बढ़ा के रसोईघर के बदरंग कर देलस। गरीब के घर में लागल सिलिंडर धईल रह गेईल। गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई।”
ई हवा-हवाई सरकार गरीब के गैस के कनेक्शन दे के आपन पीठ थपथपलईस बाकी दुबारा गैस भरवावे के कौनो इंतजाम नईखे कईलस और कोढ में खाज के काम करता।गैस के 1100 रू दाम बढ़ा के रसोईघर के बदरंग कर देलस। गरीब के घर में लागल सिलिंडर धईल रह गेईल। गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 19, 2019
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद इन दिनों जेल में हैं।