मध्य प्रदेश : अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
दहशत की अफवाह: दिल्ली में हिंसा फैलने की 1880 फर्जी खबरें फैलाने में 40 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाले गोविंद महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एस. गौतम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गोविंद महाविद्यालय के प्राचार्य गौतम ने पिछले दिनों देवी सरस्वती के बारे में अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी। प्राचार्य द्वारा कही गई बातों को एक अन्य प्रोफेसर मनोज व्यास ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।


सोशल मीडिया पर प्राचार्य द्वारा की गई टिप्पणी वायरल होने पर विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया और प्राचार्य को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सेंवढ़ा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर ग्वालियर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस ने व्यास के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)