एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। देश- विदेश में उनके लाखो फैंस हैं। रणवीर अपनी एक्टिंग के साथ अपने चुलबुके अंदाज और अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी मशहूर हैं। वह हर बार कुछ अलग अंदाज में नजर आते हैं और उनका स्टाइल ट्रेंड बन जाता है।
रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस चर्चा का विषय रहता है, लेकिन क्या आपको पता है रणवीर सिंह ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं? उनके इस जन्मदिन हम आपको बताते हैं कि रणवीर के इस अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के पीछे का राज क्या है।
रणवीर आज जिस अंदाज में नजर आते हैं, उसके पीछे एक वजह है, जो बहुत कम लोगों को पता है। दरअसल, रणवीर एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उनकी पीठ में चोट आ गई थी। चोट के बाद फिल्मों में उनकी वापसी मुश्किल लग रही थी। रणवीर भी सब उम्मीदें खो चुके थे।
इसके बाद उन्होंने ‘गुंडे’ फिल्म साइन की। इस फिल्म के सेट पर उन्होंने ब्राउन सूट के साथ फेडोरा (एक तरह का हैट) पहना था, जबकि चोट के कारण उन्हें कोल्हापुरी चप्पल पहननी पड़ी।
जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने शेयर किया ’83’ में अपना फर्स्ट लुक, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
यहीं से रणवीर सिंह के इस ड्रेसिंग सेंस की शुरुआत हुई इस लुक के बाद रणवीर सुर्खियों में आये। इसके बाद से उन्होंने अलग और अनोखे अंदाज को अपना स्टाइल बना लिया।
दर्शकों को जितनी उनकी फिल्में और उनका चुलबुला स्वभाव पसंद है, उतना ही उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी। आज वह अपने इस स्टाइल के लिए फेमस हैं। वह कभी कोई ड्रेस पहनने से नहीं हिचकिचाते। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते। खुद पर बने मजाक से ज्यादा वो इस बात पर विश्वास रखते हैं कि कल यही अजीबोगरीब ड्रेस मार्केट में एक नया ट्रेंड बनकर उभरेगा। रणवीर सिर्फ वही करते हैं, जो उन्हें पसंद है और रणवीर की यही बात उनके फैंस को पसंद है।
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल रणवीर अपनी अगली फिल्म ’83’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप 1983 के हीरो कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिल्म में अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।