आत्मविश्वास से भरे राजपक्षे तमिल आकांक्षाओं को पूरा करेंगे : मोदी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की सरकार संगठित श्रीलंका में तमिल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

राजपक्षे नई दिल्ली के दौरे पर हैं। अपना कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने प्रधानामंत्री मोदी के आमंत्रण को स्वीकार किया था और भारत को अपने पहले विदेशी दौरे के लिए चुना था।


प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि श्रीलंका सरकार ‘संगठित श्रीलंका में समानता, न्याय, शांति सम्मान के लिए तमिल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।’

उन्होंने कहा कि इसके लिए श्रीलंका के संविधान के 13वें संशोधन के साथ सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने शनिवार को अपनी बैठक के दौरान श्रीलंका में संयुक्त आर्थिक परियोजनाओं और व्यापार व निवेश संबंधों को बढ़ाने के बारे में भी चर्चा किया।


मोदी ने कहा कि हालिया चेन्नई से जाफना के लिए सीधी उड़ान की शुरुआत करना पर्यटन और कनेक्टिविटी बढ़ाने के भारत के प्रयासों का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए 48,000 से ज्यादा घरों के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा भारतीय मूल के कई हजार लोगों के घरों के निर्माण का कार्य भी चल रहा है।

भारत और श्रीलंका ने शनिवार को नई दिल्ली में दक्षिण एशिया में आतंकवाद पर लगाम लगाने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकवाद हमारे क्षेत्र का बड़ा खतरा है। दोनों देशों ने इस समस्या के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। बीते वर्ष अप्रैल में श्रीलंका में ईस्टर के दिन काफी दर्दनाक हमले किए गए थे। ये हमले श्रीलंका के लिए ही नहीं, बल्कि मानवता के लिए भी झटका था। आज हमने आतंकवाद के खिलाफ अपने सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की है।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)