Agiaon Vidhan Sabha Seat: अगिआंव विधानसभा सीट पर जेडीयू को भाकपा माले से मिलेगी कड़ी चुनौती

  • Follow Newsd Hindi On  
Darauli Vidhan Sabha Seat result and history

Agiaon Vidhan Sabha Seat: बिहार के भोजपुर की इकलौती सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र अगिआंव के लिए दोनों महत्वपूर्ण गठबंधनों में होने वाली चुनावी जंग अबकी बार ज्यादा रोमांचक होती दिखाई दे रही है। इस बार अगिगांव में जेडीयू (JDU) को महागठबंधन के धड़े से भाकपा माले (CPIM) चुनौती देती नज़र आएगी।

अगिआंव सीट का इतिहास

बिहार की अगिआंव विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है। यह सीट SC प्रत्याशी के लिए रिजर्व है। अगिआंव विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद बनी थी। साल 2010 में पहली बार यहां चुनाव हुए थे, जिसमें BJP के शिवेश कुमार ने जीत हासिल की थी। अब तक हुए दो चुनावों में अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिलकी है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर सबसे ज्यादा दबदबा यादव और राजपूत वोटर्स का है। इस सीट पर साल 2010 में 46 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं 2015 में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कुल वोटरः 2.61 लाख

पुरुष वोटरः 1.43 लाख (54.7%)


महिला वोटरः 1.18 लाख (45.2%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)

अगिआंव विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में  महागठबंधन की ओर से जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 52,276 को वोट मिले थे। एनडीए की ओर से भाजपा के शिवेश कुमार को 37,572 को मत मिले थे। वहीं भाकपा माले के मनोज कुमार मंजिल 31,789 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Agiaon Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – प्रभुनाथ प्रसाद प्रभुनाथ प्रसाद

भाकपा माले – मनोज मंजिल

लोजपा – राजेश्वर पासवान

Agiaon Vidhan Sabha winner : अगिआंव के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Prabhunath Prasad JD(U) 52276 Shivesh Kumar BJP 37572
2010 Shivesh Kumar BJP 29257 Suresh Paswan RJD 24008

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)