शराब नहीं देने पर क्रू मेंबर पर थूकना आयरिश महिला को पड़ा भारी, हुई 6 महीने की कैद

  • Follow Newsd Hindi On  

एयर इंडिया क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने वाली आयरिश महिला को ब्रिटेन की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। पिछले साल  एक आयरिश महिला का  वीडियो वायरल हुआ था।  जिसमें महिला ने क्रू मेंबर द्वारा शराब ना दिए जाने पर उसके मुंह पर थूका था। कोर्ट ने फ्लाइट में उड़ान के दौरान महिला को नशे में पाए जाने के लिए 6 महीने की सजा और क्रू मेंबर के साथ धक्का-मुक्की करने के लिए दो महीने की सजा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना 10 नवंबर 2018 को सुबह 9:31 पर मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI-131 की है। ये विमान दोपहर एक बजे के करीब लंदन में उतरा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया कि, लंबी यात्रा के दौरान महिला वाइन की तीन बोतल पी चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद वो चौथी बोतल की मांग कर रही थी। जिसमें शराब देने से मना करने पर महिला ने क्रू से बदतमीजी की और क्रू मेंबर पर थूक दिया। महिला द्वारा गालियां भी दी गई थी।


इस पर एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर का कहना है कि जैसा व्यवहार उस आयरिश महिला ने किया वैसा उन्होंने अपने 34 साल के करियर के दौरान कभी भी नहीं देखा है।

फ्लाइट में उड़ान के दौरान महिला को नशे में पाए जाने के लिए कोर्ट ने 6 महीने की सजा और क्रू मेंबर के साथ धक्का-मुक्की करने के लिए 2 महीने की सजा सुनाई है। आरोपी महिला ने क्रू को अपशब्द बोलते हुए कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय वकील है। महिला मुंबई से लंदन की यात्रा कर रही थी।

सजा सुनाते वक्त जज ने कहा कि महिला का नशे में होना और ऐसा व्यवहार खतरनाक है। महिला ने क्रू मेंबर द्वारा शराब ना दिए जाने पर थूका भी था। जिसे जज ने बेहद अपमानजनक बताया। महिला को जेल की सजा के साथ ही जज ने कहा है कि उसने जिसके साथ गलत व्यवहार किया है, उसे 300 पाउंड का मुआवजा भी देना होगा।


घटना के बाद ही महिला के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिला को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान उसे हिरासत में ले लिया गया था।

खबरों के अनुसार आरोपी महिला की उम्र 50 साल है। एयर इंडिया के मुताबिक महिला आयरलैंड की है। इस मामले में एयर इंडिया की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यही नहीं एयरलाइन ने महिला यात्री की पहचान उजागर करने से भी इनकार कर दिया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)