Amnour Vidhan Sabha Seat: अमनौर सीट बिहार विधानसभा चुनावों में अहम सीटों में मानी जाती है। फिलहाल यहां से बीजेपी के नेता शत्रुघन तिवारी उर्फ चोकर बाबा विधायक हैं। इस बार का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। अमनौर विधानसभा सीट महागठबंधन के धड़े से आरजेडी (RJD) के पास गई है और उसने यहां से सुनील कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी के टिकट पर इस बार कृष्ण कुमार मंटू चुनावी मैदान में हैं।
अमनौर विधानसभा सीट का इतिहास
अमनौर विधानसभा सीट पर वर्तमान में BJP का कब्जा है। 2008 के परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। साल 2010 में हुए यहां पहले विधानसभा चुनाव में JDU के कृष्ण कुमार ने बाजी मारी थी। अमनौर विधानसभा क्षेत्र में 100 फीसदी ग्रामीण लोग हैं।
इस सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि अब LJP भी एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पिछले चुनाव में RJD और JDU साथ चुनाव लड़े थे, तभी भी यह सीट उनके पाले में नहीं आई थी।
इस सीट का चुनावी समीकरण
अमनौर सीट पर ब्राह्मण-राजपूत और यादव वोटरों की संख्या 35 फीसदी के आसपास है।
कुल वोटरः 2.53 लाख
पुरुष वोटरः 1.35 लाख (53.3%)
महिला वोटरः 1.18 लाख (46.6%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 8 (0.003%)
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी के शत्रुघन तिवारी ने जेडीयू के कृष्ण कुमार मंटू को हराया था।
Amnour Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
बीजेपी – कृष्ण कुमार मंटू
आरजेडी – सुनील कुमार
रालोसपा – राहुल कुमार
Amnour Vidhan Sabha winner : अमनौर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Shatrudhan Tiwary | BJP | 39134 | Krishan Kumar Mantoo | JD(U) | 33883 |
2010 | Krishana Kumar | JD(U) | 29508 | Sunil Kumar | IND | 18991 |