Barharia Vidhan Sabha Seat: क्या इस बार भी बड़हरिया विधानसभा में JDU को मिलेगी जीत?

  • Follow Newsd Hindi On  
Sursand Vidhan Sabha Seat result and history

Barharia Vidhan Sabha Seat: बड़हरिया विधानसभा सीट (Badharia assembly seat) पर सभी पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। राज्य की बड़हरिया विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) के बीच होने जा रही है। जेडीयू ने यहां से अपने विधायक श्याम बहादुर सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, आरजेडी ने बच्चा पांडेय को यहां से महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है।

बड़हरिया विधानसभा सीट का इतिहास

बड़हरिया विधानसभा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससे पहले 1972 में इस सीट पर आखिरी बार वोट डाले गए थे। अभी तक यहां से 3 बार कांग्रेस, 2-2 बार जेडीयू, सीपीआई और 1-1 बार जनसंघ और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को जीत हासिल हुई है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम वोटर्स हैं., साथ ही यादव और ब्राह्मण वोटर भी यहां अहम भूमिका में हैं। यहां 11.78 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति और 1.81 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है।

कुल वोटरः 2.65 लाख

पुरुष वोटरः 1.53 लाख (52.1%)


महिला वोटरः 1.41 लाख(47.7%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 12 (0.004%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में यहां से जदयू श्याम बहादुर सिंह ने लोजपा के बच्चा पांडेय को 14,583 वोट से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

Barharia Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू– श्याम बहादुर सिंह

राजद – बच्चा पांडेय

लोजपा – वीर बहादुर सिंह

Barharia Vidhan Sabha winner :  बड़हरिया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Shyam Bahadur Singh JD(U) 65168 Bachha Panday LJP 50585
2010 Shyam Bahadur Singh JD(U) 53707 Mahamad Mobin RJD 28586
1972 Abdul Jalil CPI 19653 Inderdeo Prasad BJS 12937
1969 Ram Raj Singh BJS 12278 Abdul Jalil CPI 10807
1967 A. Jalil CPI 16299 R.R. Singh INC 10478
1962 Ram Raj Singh PSP 15135 Quamrul Haque INC 11939
1957 Quamrul Haque INC 10214 Ram Raj Singh PSP 5770
1952 B.P. Singh INC 16187 Bani Prasad PSP 6189
1951 Saghirul Haque INC 8044 Beni Prasad IND 5223

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)