अनुराग कश्यप का पलटवार, एक्ट्रेस पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन की कर रहे हैं तैयारी

  • Follow Newsd Hindi On  
अनुराग कश्यप का पलटवार, एक्ट्रेस पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन की कर रहे हैं तैयारी

एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर हाल ही में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में अब एक नई खबर सामने आई है। खबर है कि अनुराग और उनके वकीलों की टीम पायल घोष पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। अनुराग के एक करीबी दोस्त ने कहा है कि कोर्ट में मामला जाने से पहले अनुराग अपना पक्ष मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग कश्यप के एक करीबी दोस्त ने कहा कि अनुराग अपने लिए चिंतित नहीं है लेकिन इससे उनके परिवार को जो चिंता हो हो रही, उससे वह बहुत परेशान हैं। अनुराग कहते हैं कि यह उनके बारे में नहीं है बल्कि यह उनकी छवि को लेकर है। अनुराग मजबूत महिलाओं के परिवार से हैं। ऐसे में महिलाओं का सम्मान करना, उनके स्वभाव में हैं।


वो आगे कहते हैं, वह इस मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि ये आरोप उनके उन चीजों को चुनौती देता है, जिसके लिए वह जीवन भर खड़े रहे हैं। वर्षों से अनुराग को एक नारीवादी फिल्म निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह एक झूठ के चलते अपनी प्रतिष्ठा को गंवा नहीं सकते हैं। वह लड़ेंगे और तब तक लड़ेंगे जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है।

बता दें कि पायल घोष ने पिछले महीने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 1 अक्टूबर 2020 को मुंबई पुलिस ने अनुराग से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की थी। अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने स्टेटमेंट जारी कहा था कि, अनुराग पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)