Ara Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: आरा सीट पर होगी BJP की नज़र, पिछले चुनाव में सिर्फ 666 वोट से मिली थी शिकस्त

  • Follow Newsd Hindi On  
ara-vidhan-sabha-seat-bihar-election-result-and-history

Ara Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के समीकरण इस बार पूरी तरह से बदले हुए नज़र आ रहे है। आरा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन पिछले चुनाव में उसे राजद से करारी हार मिली थी। 2015 के पिछले चुनाव में जिले में बीजेपी को कांटे के मुकाबले में आरा से सिंह भी महज 666 वोटों से हार मिली थी।

पिछली बार बदले समीकरण में जदयू के सहारे यहां से मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम चुनाव जीत पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि इस बार उनकी उम्मीदवारी को कई दावेदारों से कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं एनडीए फिर पुराने स्वरूप में है, लेकिन बीजेपी के टिकट पर अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा अन्य की भी नजर है।


आरा सीट का इतिहास

आरा विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है, साल 1951 में यहां कांग्रेस का ही कब्जा रहा था। 1969 में पहली बार कांग्रेस को हार मिली और सोशलिस्ट पार्टी यहां आई। 1972 के बाद कांग्रेस कभी यहां वापस ना आ सकी। पहले लोकदल, फिर जनता पार्टी और अंत में बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा। लगातार चार बार जीत हासिल करने के बाद बीजेपी को पिछले चुनाव में हार मिली थी।

Ara Vidhan Sabha : इस सीट जातीय समीकरण

आरा में भी यादव और मुस्लिम वोटों का नतीजों पर बड़ा प्रभाव रहता है। पिछले चुनाव में राजद को इसी फॉर्मूले तहत जीत मिल पाई थी। 2015 चुनाव में इस सीट पर करीब पौने तीन लाख वोटर थे, जिसमें 1.45 लाख वोटर पुरुष थे।


पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे?

2015 के चुनाव में जदयू और राजद एक साथ होने की वजह से बीजेपी ने ये सीट गंवा दी थी। साल 2000 से 2010 तक यहां पर बीजेपी की ओर से विधायक रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह को पिछले चुनाव में मात्र 666 वोट से हार मिली थी। राजद के नवाज आलम को कुल 70004 वोट मिले थे, जबकि अमरेंद्र प्रताप को  69338 वोट मिल पाए थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- अमरेन्द्र प्रताप सिंह

माले-कयामुद्दीन असारी

प्लूरल्स पार्टी-आनंद राय

Ara Vidhan Sabha : आरा विधानसभा सीट अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Mohammad Nawaz Alam RJD 70004 Amrendra Pratap Singh BJP 69338
2010 Amrendra Pratap Singh BJP 56504 Shree Kumar Singh LJP 37564
OCT 2005 Amrendra Pratap Singh BJP 53489 Md. Nawaz Alam RJD 38337
FEB 2005 Amrendra Pratap Singh BJP 42761 D. Nawaj Alam RJD 28514
2000 Amrendra Pratap Singh BJP 48848 Abdul Malick RJD 33395
1995 Abdul Malik JD 32486 Sudama Prasad CPI(ML)(L) 27849
1990 Vashisth Narain Singh JD 38085 Sudama Prasad IPF 29306
1985 S. M. Isha INC 26959 Rajendra Pd. Singh JNP 16364
1980 S.M. Isa INC(I) 36781 Sumitra Devi JNP(SC) 13392
1977 Sumitra Devi JNP 16192 Md. Isha INC 15385
1972 Sumitra Devi INC 17644 Ram Wadhesh Singh SOP 17191
1969 Ram Awdhesh Singh SSP 13556 Sumitra Devi INC 12278
1967 S. Devi INC 15842 R. A. Kumar PSP 12797
1962 Sumitra Devi INC 15823 Abul Fazal Mohammed Abdul Hamid SWA 10759

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)